Site icon

CG : पति ने पत्नी के सिर फोड़ कर कि हत्या…

final-logo-copy.web

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बीती रात पति ने चरित्र संदेह के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पति का नाम मुकेश सेन हैए जिसने अपनी पत्नी प्रियंका सेन की सर फोड़कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। अभनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि पति को पत्नी पर अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते पति.पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बीती रात दोनों के बीच फिर से विवाद हुआए जो इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर मुकेश ने प्रियंका पर हमला कर दिया। आरोपी ने पत्नी के सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने साफ कहा कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक थाए जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। इस वारदात ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि संदेह और अविश्वास किस तरह रिश्तों को तबाह कर देता है। एक मामूली शक ने एक परिवार को बर्बाद कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version