Site icon

दिल्ली में केजरीवाल बोले, कंटेनमेंट जोन में नहीं खुलेगी कोई दुकान

31

सीएम के केजरीवाल बोले, शॉपिंग मॉल और बाजार अभी नहीं खोले जाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 2252 सैंपलों की जांच की गई, जिनमें से 111 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।
नए मरीजों के बाद दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 2625 हो गई है।
इसके बावजूद रविवार सुबह मंडियों में लॉकडाउन और सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन होता नजर आया।

दिल्लीवासियों के लिए पिछला सप्ताह उससे पहले के सप्ताह के मुकाबले अच्छा रहा। 
इस दौरान कोरोना वायरस के कम मामले सामने आए। 
कम लोगों की मौत हुई और कई लोग ठीक होकर घर गए। 
कंटेनमेंट जोन में कोई दुकान नहीं खुलेगी
केंद्र सरकार ने कुछ दुकानें खोलने की अनुमति देने का फैसला किया है। हम दिल्ली में भी इसे लागू करेंगे।
मेडिकल स्टोर, ग्रोसरी स्टोर, फल-सब्जी की दुकानें, दूध की डेयरी खुलेंगी।
इसके अलावा रिहायशी इलाकों में अकेले व आसपास वाली दुकानें भी खुलेंगी। 
लेकिन शॉपिंग मॉल और बाजार अभी नहीं खोले जाएंगे।

Exit mobile version