Site icon

राजनांदगांव : ई-मार्केटप्लेस एवं डिजिटल मार्केटिंग द्वारा एमएसएमईएस के लिए बाजार विकास विषय पर एक दिवसीय नि:शुल्क कार्यशाला 4 सितम्बर को

inal-logo-copy.webp

inal-logo-copy.webp


राजनांदगांव। रेजिंग एण्ड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (आरएएमपी) योजना अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र राजनांदगांव द्वारा 4 सितम्बर 2025 को होटल अवाना राजनांदगांव में ई-मार्केटप्लेस एवं डिजिटल मार्केटिंग द्वारा एमएसएमईएस के लिए बाजार विकास विषय पर एक दिवसीय नि:शुल्क कार्यशाला का आयोजन किया गया है।


कार्यशाला में एमएसएमईएस, महिला उद्यमियों, एसएचजी सदस्यों एवं पारंपरिक कारीगरों को ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के माध्यम से अपने उत्पादों की बाजार पहुंच बढ़ाने, विपणन सहायता प्राप्त करने, नेटवर्किंग के अवसर समझने, उत्पादों की दृश्यता में वृद्धि, लॉजिस्टिक्स समर्थन के बारे में जानकारी दी जाएगी। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, महिला उद्यमी एवं स्वयं सहायता समूह, हस्तशिल्प, हथकरघा, खाद्य प्रसंस्करण, वनोपज आधारित उद्यम, ऐसे कारीगर एवं उत्पादक जो ऑनलाईन बिक्री के इच्छुक उद्यमी एवं लाभार्थी नि:शुल्क कार्यशाला में शामिल हो सकते है।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले में अब तक 5587.9 मिमी वर्षा दर्ज

Exit mobile version