Site icon

संक्रमण के साथ बढ़ा स्वास्थकर्मियों काम का बोझ, छुट्टियां रद

संक्रमण के साथ बढ़ा स्वास्थकर्मियों काम का बोझ, छुट्टियां रद

राजनांदगांव । संक्रमण का संकटकाल शुरू होते ही कोरोना योद्धा कहलाने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों का काम फिर बढ़ गया है। वर्क लोड बढ़ने के चलते स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई है। वहीं एक्स्ट्रा समय देकर कर्मचारियों को काम करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि वर्क लोड बढ़ने की वजह से मेडिकल बुलेटिन भी आधी रात जारी की जा रही है। शनिवार को भी रात साढ़े 11 बजे मेडिकल बुलेटिन जारी की गई, जिसमें जिले में कुल 346 नए पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी। कुल संक्रमितों में 181 शहरी क्षेत्र और 165 पाजिटिव मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। शहर और अंचल में लगातार संक्रमण के बढ़ने से कोरोना की दहशत हर रोज बढ़ रही है।

जांच के साथ टीकाकरण में भी जुटे कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी इन दिनों सबसे ज्यादा व्यस्त हैं। कोरोना की जांच से लेकर कर्मचारियों को टीकाकरण का काम भी करना पड़ रहा है। इसके अलावा मेडिकल बुलेटिन में भी कर्मचारी जुटे हुए हैं। स्थिति यह है कि वर्क लोड बढ़ने के कारण मेडिकल बुलेटिन में भी रोजाना देरी हो रही है। हर रोज रात 11 बजे के बाद मेडिकल बुलेटिन जारी की जा रही है। बताया गया कि कोरोना का कहर बढ़ने से संक्रमण की जांच कराने वालों की भीड़ भी उमड़ रही है। इसके चलते रात साढ़े आठ से नौ बजे तक लोगों की कोरोना जांच हो रही है।

शहर में हर रोज विस्फोट शहरी क्षेत्र में कोरोना हर रोज विस्फोट हो रहा है। शनिवार को भी शहर में 181 लोग पाजिटिव आए हैं। इसमें सबसे ज्यादा केस रहवासी इलाके में ही मिले हैं। तुलसीपुर, बसंतपुर, हीरामोती लाइन, ममता नगर व लालबाग जैसे क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक संक्रमित मिले है। इसको लेकर शहर के इन प्रभावित इलाकों में कोरोना की दहशत डबल हो गई है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में भी खैरागढ़, राजनांदगांव ब्लॉक में कोरोना ब्लास्ट हुआ है। जिले में अब 27 सौ सक्रिय संक्रमित हैं। इसमें 1700 लोग होम आइसोलेशन में है। वहीं 212 लोगों का इलाज दुर्ग-भिलाई व रायपुर के अस्पताल में चल रहा है।

Exit mobile version