Site icon

बढ़ रहा संक्रमण का ग्राफ, फिर मिले 81 संक्रमित

बढ़ रहा संक्रमण का ग्राफ, फिर मिले 81 संक्रमित

खैरागढ़ । तीन दिनों में 203 का आंकड़ा छूने के बाद भी कोरोना का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को 81 नए संक्रमित सामने आए। जिसमे 51 शहर के अलग अलग वार्डो से और 30 ग्रामीण इलाके के है। शहर मे गंजीपारा, शिवमंदिर रोड, दाउचौरा, खम्हरिया, रश्मिदेवी नगर, बरेठपारा, बक्शी मार्ग, विद्या नगर, अंबेडकर वार्ड, सोनेसरार, गोकुलनगर, तुरकारी पारा, अमलीपारा, सोनारपारा, सिविल लाइन से अलग अलग उम्र के 51 संक्रमितो की पहचान हुई। जबकि ग्रामीण इलाके के दिलीपपुर, सोनभट्ठा, देवारीभाठ, उरईउबरी, पांडुका, भरदाकला, चिचका, केशला, बाजार अतरिया, भीमपुरी, कुकुरमुड़ा,टेकाडीह, चिखलदाह से कोरोना संक्रमित मिले। वही राजनांदगांव और रिसाली भिलाई निवासी दो संक्रमितो की पुष्टि हुई है। इनमे आठ पालिटेक्नि कालेज केयर सेंटर मे, एक सुंदरा राजनांदगांव में और शेष होम आइसोलेशन में है।

17 हजार से उपर को लगा टीका वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने रविार को अठारह सेंटरों में दो हजार 642 को कोविशील्ड का पहला टीका लगाया। सिविल अस्पताल में 141, पीएचसी पांडादाह में 155, मरकामटोला में 241, बाजार अतरिया में 202, जालबांधा में 178, मुढ़ीपार में 110 और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पिपलाकछार में 100, कोटरी छापर में 198, देवारीभाठ में 110, गातापार जंगल में 110, चिचका में 121, बढ़ईटोला में 143, टोलागांव में 100, डोकराभाठा में 218, विक्रमपुर में 132, चिचोला में 100 और अमलीडीह कला में 132 के साथ शहर के विक्टोरिया स्कूल सेंटर में 151 का वैक्सीनेशन हुआ। रोज तीन हजार टीकाकरण का लक्ष्‌य लेकर जुटे स्वास्थ्य विभाग ने रविवार अवकाश के दिन 26 सौ से ज्यादा लोगो को वैस्ीन का पहला डोज लगाया। कुल मिलाकर अभी तक 17 हजार 739 लोगो को वैक्सीन लग चुका है। जबकि शहर के वार्डों मे और गांवों में मुनादी कराकर लोगो को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

बिना मास्क घूम रहे लोगों का काटा चालान खैरागढ़ शहर सहित इलाके मे कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने लापरवाहों पर शिकंजा कसते हुए ताबड़तोड़ कारवाई शुरू कर दी है। रविवार को दाऊचौरा, इतवारी बाजार, धरमपुरा और अमलीपारा मे चेक पोस्ट लगकार सघन जांच की गई। इस दौरान बिना मास्क के 38 मामलों में 19 हजार की चालानी कार्रवाई की और कोरोना के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की समझाइश दी। इससे पहले दो अप्रैल को अलग-अलग स्थानों मे चेकपोस्ट लगाकर बिना मास्क तफरीह करते 53 लोगों से 26 हजार 500 और तीन अप्रैल को शराब दुकान, बस स्टैंड, ईतवारी बाजार और ठेलकाडीह मे चेकपोस्ट लगाकर 97 लोगों से 48 हजार 500 जुर्माना वसूला। एसडीओपी जीसी पति के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी नासिर बाठी की मौजूदगी मे लगातार तीन दिनों से जारी उक्त कारवाई का असर दिखने लगा है अब ज्यादातर वाहन चालक या तफरीह करने निकले लोगो के चेहरों पर मास्क और बातचीत के दौरान शारीरिक दूरी का पालन दिख रहा है।

Exit mobile version