Site icon

चक्रवाती घेरा से ठंडा पड़ा मौसम का मिजाज

चक्रवाती घेरा से ठंडा पड़ा मौसम का मिजाज

राजनांदगांव । चक्रवाती घेरा ने एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलकर रख दिया है। रविवार को दिनभर हल्के बादलों के बीच चली ठंडी हवा ने मौसम में थोड़ी ठंडकता घोल दी। मौसम सोमवार को भी ऐसा ही बना रह सकता है। हालांकि सात व आठ अप्रैल को प्रदेश के उत्तर व मध्य भाग में हल्की बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है। यानी अगले चार-पांच दिनों तक गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

शनिवार को राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई थी। तब अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। रविवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज थोड़ा ठंडा था। दोपहर में हल्के बादलों के बीच चलने वाली ठंडी हवा ने मौसम का तेवर ठंडा ही रखा। इस कारण अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिन में तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

दक्षिण छत्तीसगढ़ के उपर एक चक्रीय चक्रवाती घेरा 2.1 किमी ऊंचाई तक स्थित है। इसके कारण वातावरण के निम्न स्तर में हल्की नमी आ रही है। इसके कारण एक दो स्थानों पर निम्न स्तर के बादल छाए हुए हैं। हालांकि इसका असर अभी राजनांदगांव जिला में नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सोमवार को मौसम शुष्क रहने तथा आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना जताई गई है। इसके चलते अधिकतम और न्युनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

आज का तापमान

अधिकतम 38.2

सामान्य से अंतर 3

न्यूनतम 21.0

सामान्य से अंतर 0

वर्जन…

सोमवार को मौसम शुष्क रहने के साथ आकाश साफ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। सात व आठ अप्रैल को प्रदेश के उत्तर व मध्य भाग में हल्की बारिश होने की संभावना है। – एचपी चंद्रा, सहायक मौसम विज्ञानी

Exit mobile version