Site icon

CG : कृषि अधिकारियों का आंदोलन, काली पट्टी बांधकर जताया आक्रोश…

20250909143021_ssndolan

बिलाईगढ़ । ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं कृषि विकास अधिकारी अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन की राह पर हैं। मंगलवार को बिलाईगढ़ के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में सभी अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया।

अधिकारियों ने कहा कि उनकी तकनीकी वेतनमान (4300 ग्रेड पे) की मांग लंबे समय से लंबित है। इसके अलावा वे मासिक स्थाई भत्ता, फिक्स टीए को 2500 रुपये करने, मोबाइल-इंटरनेट-लैपटॉप-स्टेशनरी संसाधन भत्ता सहित अन्य सुविधाएँ चाहते हैं। उनका कहना है कि ये मांगें पूरी तरह जायज हैं और सरकार को तत्काल इन्हें स्वीकार करना चाहिए।

Exit mobile version