Site icon

लाकडाउन की व्यवस्था को बनाए रखने की गई नाकेबंदी को एसपी ने देखा

14

पाटन। जिले में लगाए गए लाकडाउन के दूसरे दिन बुधवार को दुर्ग एसपी ने पाटन के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया, उन्होंने पाटन, उतई एवं अमलेश्वर के क्षेत्रों में पहुंचकर सीमा पर की गई नाकेबंदी का निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर बुधवार जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पाटन, उतई व अमलेश्वर के क्षेत्रों में पहुंचे, सर्वप्रथम उन्होंने पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन आकाश राव गिरिपुंजे तथा थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी व नायब तहसीलदार डीके साहू के साथ समस्त पाटन नगर का भ्रमण कर लाकडाउन व्यवस्था का जायजा लिया तथा समस्त नगरवासियों से भ्रमण के दौरान लाकडाउन के निर्देशों का पालन करने की अपील की।

इस दौरान पाटन के सीमावर्ती नाकेबंदी वाले ग्राम तरीघाट एवं ठकुराइन टोला पहुंचकर नाकेबंदी का निरीक्षण किया। इस दौरान अमलेश्वर के महादेव घाट पुलिया में लगाई गई नाकेबंदी व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे तथा व्यवस्था को लेकर उन्होंने एसडीओपी पाटन आकाश राव गिरिपुंजे तथा थाना प्रभारी विरेंद्र श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

ड्यूटी में तैनात पुलिस व प्रशासन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सदैव मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने तथा कोरोना संक्रमण से स्वयं का बचाव करते हुए ड्यूटी करने की हिदायत भी दी।

झीठ अस्पताल में बढ़ाए जाएंगे 50 कोविड बेड पाटन। जिले में कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने अतिरिक्त आक्सीजन उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करना आरंभ कर दिया है। पाटन के झीठ अस्पताल में 50 कोविड बेड आरंभ किये जाएंगे। आज कलेक्टर ने जिला अस्पताल में वैक्सीनेशन और टेस्टिंग सहित अन्य तैयारियों का निरीक्षण भी किया।

कलेक्टर डा. सर्वेश नरेंद्र भूरे ने झीट अस्पताल का निरीक्षण किया, उनकेसाथ मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, जनपद सदस्य अंशु रजक भी थे। कलेक्टर ने बीएमओ डा. आशीष शर्मा से पूरी स्थिति की जानकारी ली। यहा पर जिस तरह से कोविड के मरीजो की संख्या बढ़ रही है उसे देखते हुए सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए।

Exit mobile version