Site icon

रोजमर्रा का सामान खरीदने दुकानों में उमड़ी भीड़

11

डोंगरगढ़ । जिले में तेजी से संक्रमण फैल रहा है। संक्रमण की चेन तोड़ने जिला प्रशासन ने 10 अप्रैल से 19 अप्रैल तक संपूर्ण लाकडाउन करने का फैसला लिया है। लाकडाउन को लेकर आदेश भी जारी हो गया है। आदेश जारी होते ही नगर के दुकानों में रोजमर्रा का सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सब्जी, फल, अनाज की दुकानों में सर्वाधिक भीड़ रही। लोगों ने बारी-बारी से सामानों की खरीददारी की।

मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे शासन के दिशा निर्देशानुसार उपरोक्त अवधि के अंतर्गत नगर में केवल दवा दुकानें अपने निर्धारित समय पर खुले रहेंगे। मेडिकल संचालक मरीजों के लिए दवाओं की होम डिलीवरी को प्राथमिकता देंगे। इसके साथ ही साथ पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा शासकीय कार्य में उपयोग होने वाले वाहन पेटीएम कैशबैक अस्पताल मेडिकल इमरजेंसी एंबुलेंस एलपीजी परिवहन वाहन परिवहन कार्य में उपयुक्त वाहन रेलवे स्टेशन बस स्टेशन के लिए संचालक ऑटो टैक्सी को ई पास धारक वाहन चालकों को पेट्रोल लेने के लिए छूट दी जाएगी। इसके साथ साथ नगर में दूध विक्रेता, पशु चारा की दुकानें सुबह छह बजे से आठ बजे तक और शाम पांच बजे से साढ़े छह बजे तक खुलेंगे। इसी तरह एलपीजी गैस सिलेंडर की एजेंसी केवल टेलीफोन या आनलाइन आर्डर करने ग्राहक को उनके घर पहुंच सुविधा मिलेगी। संस्थान एवं निर्माण इकाइयों को अपने कैंपस के भीतर मजदूरों को रखकर अन्य आवश्यक व्यवस्था रखते हुए उद्योगों के संचालन व निर्माण कार्य की अनुमति होगी। अवधि के दौरान पूरे जिले में संचालित शराब दुकानें पूर्णता बंद रहेगी। इसके साथ साथ जिले के सभी धार्मिक एवं पर्यटन स्थल आम जनता के लिए पूर्णता बंद रहेगा। केंद्रीय शासकीय सार्वजनिक अर्ध शासकीय एवं निजी कार्यालय बैंक बंद रहेंगे। वहीं बेवजह घूमते पाए जाने पर जुर्माना लगाया जाएगा।

एटीएम में लगी कतार गुरुवार को जैसे ही लोगों को लाकडाउन की खबर लगी। वैसे ही किराना सहित जरूरतों के सामान को खरीदने के लिए लोगों की भीड़ दुकानों में नजर आई। नगर के एटीएम में पैसा निकालने के लिए लंबी लाइन लगाकर खड़े रहे। वही कुछ एटीएम में पैसा खत्म हो जाने की वजह से मायूस होकर लौटना पड़ा।

Exit mobile version