Site icon

बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण नहीं होगा डोंगरगढ़ में चैत्र नवरात्रि मेला

Logo_Deep Jagriti_final_14042020

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री टोपेश्वर वर्मा ने जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए डोंगरगढ़ में इस वर्ष चैत्र नवरात्रि मेला का आयोजन नहीं करने के निर्देश दिए हैं और मां बम्लेश्वरी के दर्शन आम जनता के लिए बंद रहेगा। अनुविभागीय दण्डाधिकारी डोंगरगढ़ श्री अविनाश भोई ने स्टेशन प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे डोंगरगढ़ को चैत्र नवरात्रि 2021 हेतु अतिरिक्त कोच, अतिरिक्त स्टापेज या अतिरिक्त ट्रेन डोंगरगढ़ के लिए संचालित नहीं करने के लिए पत्र लिखा है। उल्लेखनीय है कि  डोंगरगढ़ में 500 से अधिक कोरोना के पाजिटिव केस हैं। चैत्र नवरात्रि में चैत्र नवरात्रि मेला का आयोजन नहीं होगा और माँ बम्लेश्वरी का दर्शन आम जनता के लिए बंद रहेगा।

Exit mobile version