Site icon

पद्मश्री श्रीमती फूलबासन बाई यादव ने सभी नागरिकों से कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए किया आग्रह

Logo_Deep Jagriti_final_14042020

जय मां बम्लेश्वरी स्वसहायता समूह की अध्यक्ष पद्मश्री श्रीमती फूलबासन बाई यादव ने सभी नागरिकों से कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि गांव एवं शहर में कोरोना संक्रमण की बीमारी फैल रही है, जिससे बच्चे, बुजुर्ग एवं परिवार कोई भी सुरक्षित नहीं है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना वैक्सीन लगवाना आवश्यक है। इसमें डरने की कोई बात नहीं है। कोविड वैक्सीन लगेगा तो हम सुरक्षित रहेंगे तथा परिवार, गांव, समाज एवं देश सुरक्षित रहेगा। कोरोना से बचाव के लिए दो गज की दूरी और मास्क लगाना जरूरी है। वैक्सीन लगाने के साथ ही मास्क जरूर लगाएं तभी हम कोरोना से सुरक्षित रह सकते हैं।

Exit mobile version