Site icon

रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव के बाद अब कई जिलों में लॉकडाउन कर दिया गया

lok dun

इन शहरों में 26 अप्रैल की रात 12 बजे तक सब कुछ बंद रहेगा

रायपुर। कोरोना वायरस का संकट फिर गहराता जा रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते कई राज्यों में लॉकडाउन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी कोरोना वायरस के संक्रमण ने फिर एक बार रफ्तार पकड़ ली है। संक्रमण के चलते कई जिलों में लॉकडाउन कर दिया गया है। वहीं कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कई हिस्सों में लॉकडाउन का दौर अब भी जारी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, जशपुर, कोरिया, बालौदाबाजार, कोरबा के बाद अब धमतरी और रायगढ़ में भी लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है।

राजधानी रायपुर में शुक्रवार शाम 6 बजे के बाद लॉकडाउन लगा दिया गया। दुर्ग में 6 अप्रैल से बंद चल रहा है। इसके अलावा आज शाम 6 बजे से प्रदेश के तीन और जिलों राजनांदगांव, बालोद और बेमेतरा में भी लॉकडाउन शुरू हो रहा है। धमतरी में रविवार (11 अप्रैल) को रात 12 बजे बजे से 26 अप्रैल की रात 12 बजे तक सब कुछ बंद रहेगा। रायगढ़ में 14 अप्रैल सुबह 6 बजे से 22 अप्रैल की रात 12 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। 28 जिलों वाले छत्तीसगढ़ में अब तक 11 जिलों में लॉकडाउन का ऐलान हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में शुक्रवार रात 11,447 नए मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटे में 63 लोगों की मौत हुई है। अब तक कुल 4,654 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में अब तक 4,18,678 लोगों को कोरोना ने अपनी चपेट में लिया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब तक 3,37,156 लोग ठीक भी हो चुके हैं। रायपुर शहर में 2,622 नए संक्रमित मिले हैं। अकेले रायपुर शहर में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 18,660 है। पूरे प्रदेश की बात की जाए तो एक्टिव मरीज 76,868 हैं।

Exit mobile version