Site icon

ATM में कार्ड इंसर्ट करने से पहले ही निकलने लगे पैसे

92

मुंगेली. छत्तीसगढ़ मुंगेली जिले के लोरमी में शिक्षक राजेंद्र सिंह राजपूत उस वक्त हैरान हो गए है, जब वे पैसा निकालने एसबीआई एटीएम में दाखिल हुए.​ जिले के लोरमी स्थित एसबीआई के एटीएम में कार्ड इंसर्ट करने से पहले ही पैसे निकलने लगे. राजेन्द्र सिंह अपने बेटे आलोक के साथ रकम निकलवाने गए थे. एटीएम पहुंचकर राजेन्द्र जब अपना एटीएम कार्ड एटीएम में डालते उसके पहले ही उन्हें एटीएम मशीन में बाहर आते रकम दिखी.

एटीएम से निकले रकम को शिक्षक राजेन्द्र ने लिया औऱ गिना तो 500-500 के बीस नोट निकले. मतलब 10 हजार रुपये. राजेन्द्र सिंह ने देखा कि एटीएम में दोनों पिता-पुत्र के अलावा कोई तीसरा नहीं है. अब समस्या यह थी कि बैंक भी बन्द हो गया तो रकम का क्या किया जाए. अचानक से 10 हजार रुपये के मिलने पर भी शिक्षक का ईमान नहीं डोला औऱ उसने निश्चय किया कि वो रकम जिसकी भी होगी उसको वापस करेगा.


शिक्षक राजेन्द्र ने दूसरे दिन बैंक के खुलने का इंतज़ार किया. बैंक के खुलते ही राजेन्द्र अपने बेटे आलोक साथ भारतीय स्टेट बैंक शाखा लोरमी पहुंचा औऱ उसने बैंक मैनेजर अरुण कुमार मोहंती औऱ बैंक अधिकारी सोमनाथ राठौर को मामले की जानकारी दी. इसके बाद रकम वापस कर जिस किसी की भी उसे पता कर वापस करने की गुजारिश की. राजेन्द्र सिंह ने बताया कि  इस लॉकडाउन में न जाने किस जरुरतमंद की यह राशि होगी जो किसी जरूरी काम से यह रकम निकलवाने का प्रयास किया होगा. एसबीआई के ब्रांच मैनेजर अरुण कुमार मोहंती ने बताया कि अब तक हमारे पास अक्सर एटीएम फ्रॉड के ही शिकायत आते रही है, लेकिन राजेन्द्र राजपूत जैसे कम लोग ही मिलते हैं.

Exit mobile version