Site icon

कोरोना से युवा व्यवसायी का निधन

1 copy

कोरोना से युवा व्यवसायी का निधन
राजनांदगांव। स्थानीय बसंतपुर निवासी एवं आकांक्षा फ्लैक्स के संचालक एवं युवा व्यवसायी वैभव खोब्रागढ़े का आज कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो गयी। वे लगभग 35 वर्ष के थे। श्री खोब्रागढ़े कई मिडिया संस्थानों में भी सेवा दे चुके थे। वे अपने मिलनसार एवं हंसमुख स्वभाव के कारण लोकप्रिय थे। श्री खोब्रागढ़े माता, पिता, पत्नी, बच्चों सहित भरापूरा परिवार छोड़ गये। वे वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक देशबंधु के जिला प्रमुख दीपांकर खोब्रागढ़े के भतीजे थे। इनके निधन से परिजनों सहित समाज एवं ईष्ट मित्रों में शोक की लहर छा गयी।

Exit mobile version