Site icon

CG : श्रमवीरों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 200 से अधिक श्रमिक हुए लाभान्वित

inal-logo-copy.webp

inal-logo-copy.webp

कोरिया,छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत श्रम विभाग, कोरिया द्वारा बैकुंठपुर स्थित मानस भवन में श्रमिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन सोमवार को किया गया। इस अवसर पर 200 से अधिक श्रमिकों ने भाग लिया।

शिविर में श्रमिकों को श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। कार्यक्रम में 25 श्रमिकों का पंजीयन किया गया तथा 20 श्रमिकों ने विभिन्न योजनाओं हेतु आवेदन प्रस्तुत किए।

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के आयोजन से श्रमिकों में उत्साह का माहौल बना रहा और उन्होंने इस पहल की सराहना की।

Exit mobile version