Site icon

बैंक बंद, अब एटीएम का ही सहारा

14

राजनांदगांव । बैंकों में भी कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा है। इसको लेकर प्रशासन ने लाकडाउन में जिले के सभी बैंकों को भी बंद करा दिया है। ऐसी स्थिति में अब उपभोक्ताओं को केवल एटीएम का ही सहारा है, लेकिन लाकडाउन से पहले ही शहर के अधिकांश एटीएम मशीनों में सर्वर डाउन हो गया। कई एटीएम बंद हैं। वहीं कुछ एटीएम में कैश का संकट शुरू हो गया है। इसके चलते शहर के चालू एटीएम मशीनों में सुबह से ग्राहकों की लंबी कतार देखी गई। लाकडाउन से पहले ही एटीएम मशीनों में कैश नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को भटकना भी पड़ा। हालांकि दोपहर बाद कई एटीएम मशीनों में कैश डालने की खबर है। लीड बैंक प्रबंधक अजय त्रिपाठी ने बताया कि लाकडाउन तक एटीएम में कैश की कोई दिक्कत नहीं होगी। सभी बैंक प्रबंधकों को एटीएम में कैश डालने कहा गया है।

शहर में यहां के एटीएम बंद शहरी क्षेत्र में करीब 60 एटीएम मशीनें है। इसमें से चिखली, रेलवे स्टेशन चौक, कामठी लाइन, सदर बाजार, सिनेमा लाइन, गुरुनानक चौक व नंदई चौक के एटीएम बंद मिले। इसमें अधिकांश एटीएम एसबीआइ का है। बड़ौदा विजया बैंक के एटीएम में कैश ही नहीं था। जयस्तंभ चौक स्थित एटीएम में भी सर्वर की दिक्कत रही। इसके चलते ग्राहकों को कैश निकालने के लिए भटकना पड़ा। वहीं चालू एटीएम से कैश निकालने के लिए ग्राहकों को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ा। लाकडाउन तक लोगों को कैश को लेकर दिक्कत हो सकती है।

एटीएम में सुरक्षा की व्यवस्था नहीं शहर की नहीं जिले के लगभग सभी एटीएम में कोरोना संक्रमण से सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। एटीएम में ना तो सैनिटाइजर की व्यवस्था है और ना ही शारीरिक दूरी का पालन करने गार्ड तैनात है। ऐसे में एटीएम में कैश निकालने लग रही भीड़ में भी कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। इसके बाद भी बैंक प्रबंधकों ने किसी तरह की व्यवस्था नहीं की है।

Exit mobile version