Site icon

कोरोना का कहर : सीआईएससीई ने स्थगित कीं ICSE 10वीं, ISC 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

02

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) यानी सीआईएससीई ICSE (Indian School Certificate Examinations) और ISC (Indian School Certificate) की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय किया है। इस संबंध में काउंसिल की ओर से सूचना जारी कर दी गई है। 

काउंसिल ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए कहा, कोविड-19 महामारी की भयावह स्थिति के कारण, ICSE बोर्ड कक्षा 10वीं और ISC बोर्ड कक्षा 12वीं की सत्र 2020-2021 की परीक्षाओं को बढ़ते कोविड-19 के मामलों के कारण स्थगित करने का निर्णय किया है। परीक्षा की नई तारीखों पर अंतिम निर्णय जून 2021 के पहले सप्ताह तक किया जाएगा। 
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया कि कक्षा 12 परीक्षा (ऑफलाइन) बाद में आयोजित की जाएगी। इसके लिए जून में तारीख घोषित की जा सकती है। जबकि कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए परीक्षा वैकल्पिक रखी गई है। कक्षा 10वीं के विद्यार्थी जो परीक्षा में उपस्थित नहीं होना चाहते हैं, CISCE उनके लिए विशेष मूल्यांकन पद्वति से परिणाम तैयार करेगा। वहीं, जो छात्र परीक्षा देना चाहते हैं वे कक्षा 12वीं के छात्रों के साथ परीक्षा में भाग ले सकेंगे।

Exit mobile version