Site icon

डॉ रमन सिंह ने फिर पेश की सेवा की अद्भुभूत मिसाल

raman singh ex cm

विधायक निधि से 25 लाख रुपए एवं 50 ऑक्सीजन सिलेंडर जनता के लिए उपलब्ध कराएं*
 राजनंदगांव, पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा राजनांदगांव के विधायक डॉ रमन सिंह ने विगत करोना संक्रमण में जिस मुस्तैदी से क्षेत्र की सेवा की थी,उसी मुस्तैदी से आज भी वे कोरोना के खिलाफ लड़ाई में डटे हुए हैं। विदित हो कि डॉ रमन सिंह ने हाल में ही शहर की सभी सेवाभावी संस्थाओं को कोर्बिड़ सेंटर के लिए प्रेरित किया था । आज डॉ रमन सिंह ने जिलाधीश महोदय को पत्र लिखकर विधायक निधि से 25 लाख रुपए की स्वीकृति वेंटीलेटर मशीन एवं कोविड संबंधित उपकरण खरीदने हेतु प्रदान की है। साथ ही डॉ रमन सिंह ने 50 बड़े  ऑक्सीजन सिलेंडर विधायक कार्यालय में जनता के सेवा हेतु उपलब्ध कराएं ।   भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने बताया कि उनके द्वारा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव एवं पूर्व सांसद अभिषेक सिंह को कोरोना संक्रमण काल में सिलेंडर की भारी किल्लत की जानकारी दी गई थी, जिसके कारण 15 सिलेंडर पूर्व में भेजे गए थे जोकि कम पड़ रहे थे उन्हें अभिषेक सिंह से बात करने पर तत्काल ही 50 बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर शनिवार को विधायक कार्यालय पहुंचे । डॉ रमन सिंह ने नगर की जनता को करोना संक्रमण काल की महत्वपूर्ण घड़ी में शासन के निर्देशों का पालन करते हुए घर पर रहने की सलाह दी है और कहा है कि राजनांदगाँव की जनता को सिलेंडर की जरूरत पड़ने पर भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, तरुण लहरवानी,अतुल रायजादा, रोहित चन्द्राकर, मोनू बहादुर सिंह एवं किशुन यदु से मोबाइल में संपर्क कर सकते हैं, साथ ही उन्होंने जनता से आह्वान भी किया कि ऑक्सीजन सिलेंडर का उपयोग होने पर तुरंत ही सिलेंडर वापस लौटाएं ताकि दूसरे लोगों की जीवन को बचाने में सहयोग मिल सके। सिलेंडर विधायक कार्यालय अनुपम नगर रोड से निशुल्क लिया जा सकता है,इस हेतु विधायक कार्यालय प्रभारी उत्तम कुमार,मोबाइल नो. 97553 32220 से आधार कार्ड जमा कर, ऑक्सीजन सिलेंडर निशुल्क ले जाया जा सकता है ।

Exit mobile version