Site icon

 मोहला: बाढ़ आपदा से निपटने 23 सितम्बर को टेबल टॉप एवं 25 सितम्बर को मॉक एक्सरसाइज

final-logo-copy.web

मोहला । छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार द्वारा राज्य में बाढ़ आपदा को दृष्टिगत रखते हुए गत दिवस विडियो कॉन्फ्रेंस माध्यम से विशेष दिशा निर्देश दिए गए थे।


जिसके अंतर्गत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 23 सितंबर 2025 को टेबल टॉप एक्सरसाइज तथा 25 सितम्बर 2025 को मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में सभी विभागीय अधिकारियों को मॉक ड्रिल की तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह अभ्यास आपदा की स्थिति में त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने हेतु किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े : मोहला : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम का आयोजन

Exit mobile version