Site icon

CG : अब भारत की ओर आंख उठाने की हिम्मत नहीं किसी देश में : अजय चंद्राकर…

20250921123558_sammelan

भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन सम्पन्न

रायपुर । भाजपा रायपुर शहर जिला द्वारा आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन शनिवार को टाउन हॉल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शहर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि सम्मेलन से मिले सुझाव केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों में शामिल किए जाते हैं, जिससे जनता की भागीदारी सरकार में झलकती है।

मुख्य वक्ता के रूप में कुरूद विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि आज भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और आयात–निर्यात रूपयों में कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस सरकार के समय की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि तब गांवों में महिलाओं को शौच के लिए रात का इंतजार करना पड़ता था और पानी के लिए लंबी कतारें लगती थीं, जबकि अब हर घर में शौचालय और पाइपलाइन से पानी उपलब्ध है।

Exit mobile version