Site icon

CG : रन फॉर आयुर्वेदा दौड़ का आयोजन, नगर निगम महापौर भगत ने हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारंभ

20250924144720_run for aayourveda

अम्बिकापुर। 10वें आयुर्वेद दिवस उपलक्ष्य में मंगलवार को अम्बिकापुर शहर में रन फॉर आयुर्वेदा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दौड़ का शुभारंभ महापौर श्रीमती मंजूषा भगत के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह दौड़ गांधी स्टेडियम से प्रारंभ होकर घड़ी चौक होते हुए पुनः गांधी स्टेडियम में समाप्त हुई।

रन फ़ॉर आयुर्वेद दौड़ में जिला आयुष अधिकारी डॉ शशिबाला जायसवाल सहित आयुर्वेद अधिकारी- कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजनों ने हिस्सा लिया। इस दौरान इम्युनिटी बूस्टर (काढा) का वितरण किया गया। महापौर भगत ने कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, हम अपने रोजमर्रा के जीवन में इसका उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने सभी को स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेद को अपनाने प्रेरित किया। जिला आयुष अधिकारी डॉ शशिबाला जायसवाल ने लोगों को स्वस्थ्य रहने हेतु ऋतुचर्या अनुसार आहार विहार की जानकारी दी, साथ ही विभाग में संचालित विभिन्न कार्यक्रम योगाभ्यास लाईफस्टाइल सुप्रजा मस्कुलर डिसार्डर, ऑस्टियोआर्थराईटिस, सियान जतन जैसे कार्यक्रम के बारे में लोगों अवगत कराया तथा अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ संध्या पाण्डेय द्वारा आयुर्वेद दिवस के महत्व एवं ऋतु परिवर्तन संबंधित जानकारी दी गई।इस दौरान विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version