Site icon

Rajnandgaon : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की…

159 (5)

– प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

राजनांदगांव, क्वांर नवरात्रि के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, पूर्व विधायक रामजी भारती, समाज सेवी कोमल सिंह राजपूत, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव, माँ बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल सहित ट्रस्ट समिति के अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version