Site icon

बाइक को लेकर विवाद, कुल्हाड़ी मारकर की छोटे भाई की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

बाइक को लेकर विवाद, कुल्हाड़ी मारकर की छोटे भाई की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

राजनांदगांव। मानपुर ब्लाक के औंधी से लगे ग्राम आलकन्हार में एक बड़े भाई ने बाइक के लिए छोटे भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इससे पहले दोनों भाइयों में बाइक को लेकर जमकर विवाद भी हुआ। जिसे उनके भांजे ने समझाया भी,लेकिन दोनों नहीं मानें। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर आरोपित बड़े भाई चंद्राराम ने छोटे भाई कुंजराज कुजूर के सिर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही औंधी पुलिस ने आरोपित बड़े भाई चंद्राराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना शनिवार दोपहर की है। जब दोनों भाई में बाइक के नाम पर विवाद हुआ। बताया गया कि उसी समय कोहका से लगे ग्राम हलोरा निवासी अनिल पिता कपिल राम हल्बा अपने परिवार के साथ उनके घर आया था। अनिल आरोपित व मृतक का भांजा है। दोनों मामा को लड़ता देख अनिल ने समझाइश भी दी। समझाने के बाद दोनों को उनके घर ले गए। इसके कुछ देर बाद चंद्राराम के घर के बाहर फिर से लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया। दोनों भाई फिर से उसी बाइक के नाम पर लड़ रहे थे। विवाद इतना बढ़ गया कि धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस बीच गुस्से में आकर चंद्राराम ने अपने छोटे भाई कुंजराज के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे कुंजराज आंगन में अचेत होकर गिर गए। कुछ देर छटपटाने के बाद कुंजराज की मौत हो गई।

Exit mobile version