Site icon

Rajnandgaon : रास्ता रोका और गले में चाकू टिकाकर, मोबाइल चेन व नकदी की लूट…

01

राजनांदगांव, शहर व जिले में लूटपाट की घटना लगातार बढ़ रही है। सोमनी थाना क्षेत्र के मनगटा वन चेतना केन्द्र घूमकर लौट रहे एक युवक को रास्ते में रोक कर उसके गले में चाकू टिका कर दो नग मोबाइल, एक चांदी की चेन व नकदी रकम 1700 रूपए लूटने का मामला सामने आया है।

प्रार्थी युवक की शिकायत पर पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी युवक रवि कुमार वर्मा निवासी ग्राम फत्तेपुर थाना ठेलकाडीह ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह बाइक में सवार होकर मनगटा वनचेतना केन्द्र घुमने आया था। चेतना केन्द्र में घूम कर वह वापस अपने घर लौट रहा था।

Exit mobile version