Site icon

CG : व्याख्याता पदोन्नति: काउंसलिग तीसरे दिन 84.57% अभ्यर्थी उपस्थित रहे…

final logo copy

रायपुर । व्याख्याता पदोन्नति के लिए ऑनलाइन ओपन काउंसलिग शुरू हो गई है। आज तीसरे दिन 84.57 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा कुल 1227 प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला) एवं शिक्षक संवर्ग (बी.एड. प्रशिक्षित स्नातकोत्तर) एल.बी. को आनलाईन ओपन काउंसलिंग द्वारा व्याख्याता/याख्याता (एल.बी.) टी. संवर्ग के पद पर पदोन्नत हेतु काउंसलिंग 25 से 28 सितंबर तक आयोजित की किये गये हैं।

गौरतलब है कि कुल 1227 प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला) एवं शिक्षक संवर्ग (बी.एड प्रशिक्षित स्नातकोत्तर) एल.बी को व्याख्याता/व्याख्याता (एल.टी) टी. संवर्ग के पद पर पदोन्नत किए जाने हेतु दिनांक 25 सितंबर से 28 सितंबर तक आनलाईन ओपन काउंसलिंग शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर में आयोजित की गई है। इस दौरान काउंसलिंग के तृतीय दिवस (27 सितंबर 2025) कुल 296 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग दो पालियों में आयोजित की गई। जिसमें हिन्दी विषय के 182 अभ्यर्थियों में से 143 अभ्यर्थी उपस्थित थे तथा 39 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे, अर्थशास्त्र विषय के 114 अभ्यर्थियों में से 82 अभ्यर्थी उपस्थित हुए तथा 32 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे।

Exit mobile version