Site icon

CG : वरिष्ठ नागरिकों हेतु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, सांस्कृतिक गतिविधियां एवं इन्डोर खेलों का हुआ आयोजन…

20250929014246_hhhhhhhhhhhhh

अम्बिकापुर । सेवा पखवाड़ा अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा रविवार को आस्था निकुंज वृद्धाश्रम परिसर अम्बिकापुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियां एवं इन्डोर खेलों का भी आयोजित किए गए।

कार्यकम में नगर पालिक निगम अम्बिकापुर महापौर मंजूषा भगत उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजन हमारे परिवार हैं, समाज के मार्गदर्शक एवं पुरोधा हैं। वरिष्ठ जन परिवार, समाज एवं राष्ट्र के धुरी हैं। उन्होंने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ जनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाया गया ।

इस दौरान उप संचालक समाज कल्याण विभाग व्ही. के. उके द्वारा शासन द्वारा वरिष्ठ नागरिकों हेतु संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित वृद्धजनों को वस्त्र प्रदान किए गए।वहीं जरूरतमंदों को सहायक उपकरण जैसे 40 नग छड़ी, 01 नग व्हील चेयर, 04 जोड़ी वैसाखी वितरित किए गए। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर एवं स्टाफ, वृद्धाश्रम के स्टाफ उपस्थित रहे।

Exit mobile version