Site icon

राजनांदगांव : ग्राम अण्डी, चिद्दों, कलकसा एवं जटकन्हार के शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 7 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

inal-logo-copy.webp

inal-logo-copy.webp

राजनांदगांव । डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम अण्डी, चिद्दों, कलकसा एवं जटकन्हार के शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 7 अक्टूबर 2025 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगढ़ में आवेदन आमंत्रित की गई है।

शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए इच्छुक जिले में स्थित वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्वसहायता समूह, अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति आवश्यक दस्तावेज समूह का पंजीयन प्रमाण पत्र, पंजीयन क्रमांक, कार्यक्षेत्र, कार्यालय पता, बैंक खाता क्रमांक, बैंक पास बुक की छायाप्रति, बैंक का स्टेटमेंट, बैंक स्टेटमेंट की छायाप्रति, समूह द्वारा किये गए विगत 3 वर्षों में किए गए कार्य का विवरण, समूह की वार्षिक आय, दुकान संचालन हेतु गोदाम का विवरण, समूह का शपथ पत्र के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी संबंधित कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : दिव्यांगजनों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम पुरस्कार वितरण, सहायक उपकरण वितरण एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

Exit mobile version