Site icon

कर्नाटक में कोरोना संक्रमित मरीज ने अस्पताल में की आत्महत्या

30

कर्नाटक में कोरोना वायरस से संक्रमित एक 50 साल के मरीज ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मरीज ने सोमवार को एक अस्पताल की इमारत की पांचवीं मंजिल से कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मरीज विक्टोरिया अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड से कूद गया। वहीं, अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को सांस की गंभीर समस्या से पीड़ित व्यक्ति यहां भर्ती किया गया था उसको किडनी की भी समस्या थी। आज सुबह, उसने इमारत की पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी।

Exit mobile version