Site icon

रायपुर : राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने पूर्व सांसद श्रीमती करुणा शुक्ला के निधन पर किया शोक व्यक्त

Logo_Deep Jagriti_final_14042020

रायपुर 27 अप्रैल 2021

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सांसद श्रीमती करूणा शुक्ला के कोरोना से निधन पर अपनी गहन संवेदनाएं प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। साथ ही उनके परिजनों को इस दुखद घड़ी को सहन करने की क्षमता प्रदान करे। राज्यपाल ने अपने सन्देश में कहा कि उनके निधन का समाचार अत्यन्त ही दुखद है। श्रीमती करूणा शुक्ला एक उच्चकोटि की समाज सेवक, जनप्रतिनिधि और गरीबों के दुख दर्द को समझने वाली संवेदनशील महिला थीं। उनके दुखद निधन से प्रदेश ने अच्छा जन प्रतिनिधि खो दिया है जिसकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं है।

Exit mobile version