Site icon

CG : मां ने शराब के लिए पैसे देने का किया विरोध, बेटे ने किया क़त्ल…

4913573-untitled-13-copy

अम्बिकापुर । सरगुजा में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की डंडे से पीट-पीटकर निर्मम हत्या महज इस बात के लिए कर दी, क्योंकि उसकी मां ने उसे शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए। वहीं इधर पूरे मामले में त्वरित एक्शन लेते हुए पुलिस ने अपनी ही मां के हत्यारे बेटे को इस गुनाह के लिए तत्काल गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर सलाखों के पीछे सेंट्रल जेल अंबिकापुर भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम सेदम का है। यहां 27 वर्षीय सूखन साय ने अपनी ही सगी मां 50 वर्षीय तिजो बाई की डंडे से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी, क्योंकि उसे उसकी मां ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए।

मामले का खुलासा करते हुए खुद सीतापुर SDOP राजेंद्र मंडावी ने बताया कि उन्हें और उनकी बतौली पुलिस की टीम को ग्रामीणों जरिए सूचना मिली थी कि ग्राम से निवासी सूखन साय शराब पीने का आदि है और अक्सर शराब पीने के लिए घर के सामनों को बेच देता है और पैसे नहीं मिलने पर घरवालों से लड़ाई भी करता है, जिसने अपनी ही सगी मां से जब शराब पीने के लिए पैसे मांगे तो मां द्वारा पैसे नहीं है कहने पर उसने अपनी ही मां की डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या दी। मामले में पुलिस ने आरोपी सूखन साय को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर सेंट्रल जेल अंबिकापुर भेज दिया है।

Exit mobile version