Site icon

सकारात्मक विचारों और शरीर को मजबूत बनाकर कोरोना को दे सकते हैं मात

Logo_Deep Jagriti_final_14042020

 रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए व्यायाम
एवं खानपान पर विशेष ध्यान दें
-प्रेरक परिजनों एवं मित्रों से मिला मन को संबल

राजनांदगांव बसंतपुर निवासी श्री मनोज ठाकुर ने कहा कि  सकारात्मक विचारों और शरीर को मजबूत बनाकर कोरोना को मात दे सकते हैं। श्री मनोज ठाकुर जिम संचालक (ट्रेनर) है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन व्यायाम एवं खानपान आहार अच्छा होने की वजह से वे कोरोना की बीमारी से मुक्त हो पाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य से बढ़कर कोई धन नहीं है। अपने शरीर की सुरक्षा के लिए व्यायाम, योग को अपने दिनचर्या में शामिल करें तथा अच्छा आहार लें, ताकि रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ेे। शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त होने पर आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने बताया कि जिम टे्रनर होने की वजह से वे मजबूत थे, लेकिन उनमें कोरोना के सारे लक्षण मौजूद थे। कोरोना संक्रमण बढऩे पर कमजोरी आई और निरंतर बुखार आने की वजह से बेड से नहीं उठ पा रहे थे। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन सेचुरेशन 85 से नीचे चला गया था। डेडिकेटेड कोविड-19 हॉस्पिटल पेण्ड्री में अच्छा इलाज मिला। इंजेक्शन और दवाईयां समय पर मिलने से राहत मिली और स्वास्थ्य में सुधार हुआ। कोविड-19 हॉस्पिटल पेण्ड्री में भोजन की अच्छी व्यवस्था थी।
श्री मनोज ठाकुर ने कहा कि ऐसे कठिन समय में सकारात्मकता रखना एक बहुत बड़ा कारक है। उन्हें अपनी मां एवं परिजनों तथा मित्रों से बहुत ढांढस और उम्मीद मिली। उन्होंने कहा कि हर किसी के जीवन में मन को संबल देने वाले ऐसे प्रेरक मित्र एवं परिजन होना चाहिए। उन्होंने बताया कि कोरोना एक अदृश्य वायरस है और शत्रु से लडऩे के लिए सावधानी बहुत जरूरी है। मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेसिंग एवं अन्य प्रोटोकॉल का पालन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आहार में प्रोटीन, खनिज एवं विटामिन प्रचुर मात्रा में होना चाहिए और अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

Exit mobile version