Site icon

राजनांदगांव : 29 सितंबर से 14 नवंबर तक सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए वार्डों में लगेगा शिविर…

final logo copy

राजनांदगांव । नगर निगम द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा के लिए वार्ड स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। पेंशनधारियों को जून से अगस्त की तीन माह की पेंशन का भुगतान इन शिविरों के माध्यम से किया जाएगा। शिविरों का आयोजन 29 सितंबर से 14 नवंबर तक सुबह 11.30 से दोपहर 3.30 बजे तक किया जा रहा है।

इस पहल का उद्देश्य यह है कि पेंशनधारियों को उनके वार्ड के निकट ही भुगतान की सुविधा मिले और उन्हें कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें। 8 अक्टूबर को राजेन्द्र प्रसाद वार्ड 11 स्थल ओव्हर ब्रिज के नीचे निगम औषधालय, 9 अक्टूबर को डॉ. भीमराव आबेडकर वार्ड 12 व गौरीनगर वार्ड 13 स्थल सार्वजनिक मंच गौरीनगर, 10 अक्टूबर बलरामदास वार्ड 14 स्थल वेसलियन स्कूल 11 अक्टूबर डॉ. बल्देवप्रसाद मिश्र वार्ड 15 स्थल राम मंदिर बीएनसी मिल के पास, शेष वार्डों के लिए शिविरों की तिथियां शीघ्र घोषित की जाएंगी।

Exit mobile version