Site icon

Rajnandgaon : कलेक्टर ने कहा फ्लैगशिप योजनाओं पर विशेष फोकस रहेगा…

206_175984667168e5210f7a647_jitendraadav

राजनांदगांव, नव पदस्थ कलेक्टर जितेंद्र यादव ने मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि आने वाले सप्ताह में सीएम कांफ्रेंस है। इसके पहले सभी विभागों के कामों की समीक्षा की जाएगी। ताकि रुके हुए कामों में गति आ सके। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में जनदर्शन का आयोजन तो होता है लेकिन कोशिश की जाएगी कि दूरदराज से आने वाले फरियादियों की शिकायतें ब्लॉक मुख्यालय में ही हल हो जाएं। ब्लॉक स्तर पर बैठे अफसर समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उन समस्याओं को वहीं हल करेंए ताकि शिकायतकर्ता को जिला मुख्यालय तक आने की आवश्यकता ही न पड़े।

कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन हो सकेए यह प्रयास रहेगा। फ्लैगशिप योजनाओं पर विशेष फोकस रहेगा। पूर्व के कलेक्टरों ने जिन नवाचारों की शुरुआत की थीए उन्होंने लगातार जारी रखा जाएगा। जिले में जहां.जहां काम रुके हुए हैंए उन्हें गति दी जाएगी। स्कूलों में मॉनिटरिंग सिस्टम को और बेहतर किया जा सके। शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति व परिणाम गुणवत्तापूर्ण हो सके।

Exit mobile version