Site icon

Rajnandgaon : एनएचएम कर्मचारियों ने दिवाली से पहले वेतन में किया वृद्धि बोनस आदेश जारी…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव, एनएचएम कर्मचारियों ने दिवाली से पहले वेतन वृद्धि और बोनस आदेश जारी करने की मांग की है। विगत दिनों महीने भर चली हड़ताल के बाद एनएचएम कर्मियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी।

उसी दौरान हड़ताल अवधि को शून्य घोषित कर उस अवधि का वेतन देने और 25 बर्खास्त कर्मचारियों की शीघ्र बहाली पर सहमति बनी थी। संघ द्वारा इन सहमत बिंदुओं पर शीघ्र आदेश जारी करने की मांग रखी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ;एनएचएमद्ध के कर्मचारियों ने दिवाली से पहले लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि में से घोषित 5 प्रतिशत की वृद्धिए वार्षिक कार्य मूल्यांकन सीआर के आधार पर मिलने वाले 5 प्रतिशत बोनस की राशि का आदेश तत्काल जारी करने की मांग की है। साथ ही हड़ताल के दौरान बर्खास्त किए गए 25 कर्मचारियों की बहाली की अपील की है। नियमितीकरणए संविलियनए ग्रेड पे निर्धारणए लंबित वेतन वृद्धि जैसी प्रमुख मांगों पर 33 दिनों की हड़ताल की थी।

Exit mobile version