Site icon

राजनांदगांव : मुयमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करें…

final logo copy

राजनांदगांव । मुयमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजनांतर्गत इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र 25 अक्टूबर तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास राजनांदगांव में पंजीकृत डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते है। आवेदन का प्रारूप कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास राजनांदगांव एवं राजनांदगांव जिले की वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है।

मुयमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजनांतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिभावान निन आय वर्ग के विद्यार्थी को शिक्षण सत्र 2025-26 में आईआईटी, एस, आईआईएम, एनएलयू, एमबीबीएस जैसे राष्ट्रीय स्तर के उच्च व्यवसायिक संस्थानों में चयन उपरांत प्रवेश प्राप्त करने के लिए तात्कालीन सहायता प्रदान की जाएगी।

मुयमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थी छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। विद्यार्थी को छत्तीसगढ़ राज्य के लिए अधिसूचित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल होना चाहिए।

Exit mobile version