Site icon

सरकारी जमीन पर कब्जा! बाबा बागेश्वर के सहयोगी पर सख्त कार्रवाई की तैयारी

bageswar.jpg

छतरपुर 
जिले की PWD की सरकारी बिल्डिंग की करोड़ों की रजिस्ट्री नौगाँव के धीरेंद्र गौर और दुर्गेश पटेल के नाम होने का मामला सामने आया है। बिल्डिंग छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली के पास, श्री बाला जी मंदिर के सामने स्थित है।

सरकारी भवन की रजिस्ट्री विवाद में
जिले की इस बिल्डिंग की रजिस्ट्री सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार धीरेंद्र गौर और दुर्गेश पटेल के नाम से हुई है। इस मामले पर अधिकारियों ने आश्चर्य जताया और कहा कि यह कैसे संभव हुआ, इसकी जांच जरूरी है।

कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने PWD के EE भारती आर्य को जांच के आदेश दिए हैं। मामले की जांच कराकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई और न्यायालय में अपील की संभावना है। बता दें कि धीरेंद्र गौर जिले में बागेश्वर धाम बाबा की दिल्ली–मथुरा पदयात्रा के प्रभारी भी माने जाते हैं। अब उनकी नाम जुड़ी सरकारी रजिस्ट्री मामले में सवाल उठ रहे हैं।

 

Exit mobile version