Site icon

Rajnandgaon : योग शिविर 16 अक्टूबर को…

05

अंबागढ़ चौकी| योग गुरु बाबा रामदेव के शिष्य आचार्य नरेन्द्र देव प्रभारी छत्तीसगढ़ प्रांत के द्वारा योग शिविर 16 अक्टूबर को अंबागढ़ चौकी के मंगल भवन में लगाया जाएगा।

जिसकी तैयारी के लिए बैठक 6 अक्टूबर को शाम 5 बजे मंगल भवन चौकी में योग साधक बहनों व भाइयों की उपस्थिति में हुई। जिसमें पतंजलि योग समिति तहसील इकाई अंबागढ़ चौकी के अशोक कुमार साहू, अशोक वर्मा, राम, डॉ. रंजन कुमार साहू, सोमदत्त साहू, बल्दू राम यादव, भरत लाल निकोड़े, वैभव शर्मा, संपत लाल छेदैया, रामेंद्र मोहन तिवारी, ऐश्वर्य, राज लक्ष्मी कोर्राम, ममता देवांगन, शैल तिवारी, आरएन सिंह, आशीष कसार, संजीत नायक आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version