Site icon

Rajnandgaon : जिला स्तरीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं व्यंजन प्रदर्शनी…

inal-logo-copy.webp

inal-logo-copy.webp


राजनांदगांव,छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर आयुष विभाग द्वारा रविवार 12 अक्टूबर 2025 को सुबह 10 बजे से मंगल भवन शासकीय प्राथमिक शाला मैदान वार्ड क्रमांक 3 मोतीपुर राजनांदगांव में एक दिवसीय जिला स्तरीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं व्यंजन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

आयुष स्वास्थ्य मेला में सर्दी, खांसी, बुखार, खून की कमी, शरीर व हाथ पैरों में दर्द, पेट संबंधी समस्या, चर्मरोग, कमजोरी तथा विशेष रूप से महिलाओं व बच्चों को होने वाले रोगों का नि:शुल्क चिकित्सा निदान और औषधियों का वितरण किया जाएगा। मेला में नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शिविर का लाभ लेने की अपील की गई है।

Exit mobile version