Site icon

मोहला : महतारी वंदन योजना से देहुती देवांगन हुई आर्थिक रूप से सशक्त

मोहला : महतारी वंदन योजना से देहुती देवांगन हुई आर्थिक रूप से सशक्त

– घर के खर्चों में सहयोग के साथ बच्चों के पोषण में भी मिल रहा सहारा

       मोहला । महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार तथा समाज में उनकी निर्णायक भूमिका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन द्वारा महतारी वंदन योजना प्रारंभ की गई है। योजना अंतर्गत राज्य की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। जिससे आज महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होने के साथ ही घरेलू खर्च में भी अपना सहयोग दे रही है।


       विकासखंड अंबागढ़ चौकी निवासी देहुती देवांगन को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि डीबीटी के माध्यम से प्रतिमाह नियमित रूप से योजना की राशि बैंक खाते में प्राप्त हो रही है। इससे उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि से अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर खर्च कर रही है। श्रीमती देवांगन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना वास्तव में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है। इससे महिलाओं को न केवल आर्थिक मजबूती मिली है, बल्कि समाज में सम्मान और आत्मविश्वास भी बढ़ा है। महतारी वंदन योजना नारी सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Exit mobile version