Site icon

राजनांदगांव : चेंबर ऑफ कॉमर्स का प्रयास रंग लाया : परीक्षाओं को देखते हुए प्रातः 8:00 से 12:00 बजे तक स्टेशनरी दुकानों को मिली दुकान खोलने की अनुमति

WhatsApp Image 2021-04-30 at 10.19.59 PM

राजनांदगांव . आज दोपहर में विभिन्न मुद्दों को लेकर चेंबर ऑफ कॉमर्स से जुड़े विभिन्न संगठनों के सदस्यों की आयुक्त व एसडीएम महोदय के साथ नगर निगम सभागार में मीटिंग हुई जिसमें चेंबर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ सदस्य श्री शरद अग्रवाल ने आगामी 5 मई से प्रारंभ हो रही परीक्षाओं को देखते हुए विद्यार्थियों को हो रही परेशानी के संबंध में अपनी बात रखी जिसे आयुक्त व SDM महोदय ने भी अपनी सहमति दी और स्टेशनरी दुकानों को प्रात 8:00 बजे से 12:00 बजे तक खोलने की छूट प्रदान की उक्त मीटिंग में चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री राजा माखीजा के साथ ही गुरमुखदास वाधवा, शरद अग्रवाल ,रेखचंद जैन, अर्जुनदास जी हरिश मोटलानी, मुरली फ़गवानी अजय जयसवाल, शेखर बोथरा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Exit mobile version