Site icon

Rajnandgaon : छवि शर्मा को राष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान

chhavi

राजनांदगांव  शहर की होनहार खिलाड़ी छवि शर्मा ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय खेल मंच पर रोशन किया है। उन्हें इंडियन ट्रायथलॉन फेडरेशन द्वारा आयोजित सब-जूनियर एवं जूनियर नेशनल एक्वाथलॉन चैंपियनशिप 2025 में सहभागिता के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यह प्रतियोगिता 10 से 11 अक्टूबर तक तुलसी नगर, भोपाल (मध्यप्रदेश) में आयोजित हुई, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया।

छवि ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट खेल भावना और प्रदर्शन के बल पर सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर इंडियन ट्रायथलॉन फेडरेशन के अध्यक्ष टीएस कृष्णास्वामी महासचिव नवीन कोहली और संयुक्त सचिव जेपी शर्मा द्वारा छवि शर्मा को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। छवि नीरज पब्लिक स्कूल पेंड्री में कक्षा 8वीं की छात्रा हैं और अधिवक्ता नरेश शर्मा की पुत्री हैं एवं उत्तमचंद शर्मा की पोती है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि स्कूल और पूरे जिले में खुशी की लहर है।

Exit mobile version