Site icon

आज से 18+ को भी लगेगी वैक्सीन, इन राज्यों में नहीं होगा वैक्सीनेशन, जानें अपने राज्य का हाल

आज से 18+ को भी लगेगी वैक्सीन, इन राज्यों में नहीं होगा वैक्सीनेशन, जानें अपने राज्य का हाल

देश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जिंदगी की जंग जीतने के लिए आज यानी 1 मई से कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हो रहा है, जिसके अंतर्गत 18 साल से ऊपर वालों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। कई राज्यों में आज टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत हो रही है, तो कई राज्यों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। 

आज से 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया जाना है, लेकिन टीकाकरण महाअभियान के शुरू होने से पहले ही उस पर ‘ग्रहण’ लगता नजर आ रहा है। पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, झारखंड, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश आदि राज्यों ने टीकों की कमी का हवाला देते हुए टीकाकरण अभियान को टाल दिया है। इससे पहले, बिहार, पंजाब और महाराष्ट्र ने गुरुवार को ही टीकाकरण अभियान टालने की घोषणा की थी। उन्होंने शुक्रवार को भी अपनी बात दोहराई। हालांकि, महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर वैक्सीन लगेगी।

इतने लोगों ने कराया पंजीकरण एक मई से टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर 28 अप्रैल शाम चार बजे से पंजीकरण शुरू हो गए थे। शुक्रवार की सुबह तक 2.45 करोड़ लोग अपना पंजीकरण करा चुके थे, लेकिन खबर है कि ज्यादातर राज्यों में टीकाकरण के लिए स्लाट नहीं दिए जा रहे हैं। देश में अब तक 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को 15.48 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी हैं।

Exit mobile version