Site icon

संक्रमण बढ़ा तो वैक्सीनेशन ने पकड़ी रफ्तार

13

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के संक्रमण बढ़ने के साथ ही टीकाकरण की रफ्तार भी बढ़ गई है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता, अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ता और 45 वर्ष से अधिक आयु के करीब 58 लाख से अधिक को टीका लग चुका है। इनमें लगभग 48 लाख से अधिक को पहली और सात लाख से ज्यादा को दूसरी डोज लग चुकी है।

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के टीकाकरण के मामले में छत्तीसगढ़ देश में दूसरे स्थान पर है। यह टीकाकरण उन्हीं जिलों में ज्यादा बढ़ा है, जहां कोरोना वायरस के संक्रमण का ज्यादा खतरा है। प्रदेश में कोरोना के सबसे ज्यादा केस रायपुर में आ रहे हैं, यहां सर्वाधिक तीन लाख 60 हजार लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इसी तरह दुर्ग में भी इस श्रेणी के तीन लाख 34 हजार से ज्यादा को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।

केंद्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार वहीं 45 साल से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन के प्रथम डोज देने में छत्तीसगढ़ पूरे देश में चौथे नंबर पर है। इसी तरह अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ताओं के टीकाकरण के मामले में छत्तीसगढ़ देश में छठवें नंबर पर है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक मई तक छत्तीसगढ़ में तीन लाख (88 फीसद) स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रथम डोज तथा 2.10 लाख (62फीसद) स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को द्वितीय डोज दी गई।

इसी तरह 2.80 लाख (96 फीसद) अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ता को प्रथम डोज और 1.67 लाख (57 फीसद) अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ता को द्वितीय डोज दी गई। कोविड टीकाकरण के तहत 45 वर्ष से अधिक 42.95 लाख (73 फीसद) नागरिकों को प्रथम डोज व 3.66 लाख (छह फीसद) नागरिकों को द्वितीय डोज दी गई।

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के टीकाकरण के मामले में पूरे देश में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 97.73 फीसद के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य में पंजीकृत कुल 4894 सेशन साईट में टीकाकरण किया जा रहा है। राज्य में 6823 प्रशिक्षित वैक्सीनेटर उपलब्ध हैं। दो अप्रैल 2021 को सर्वाधिक 3.26 लाख व्यक्तियों का और तीन अप्रैल 2021 को 2.92 लाख व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।

फ्रंट लाइन वर्कर व वरिष्ठ नागरिकों के टीकाकरण की स्थिति

56,40,989-कुल टीकाकरण

48,84,764-प्रथम डोज

7,56,225-द्वितीय डोज

आयु वर्ग के हिसाब से संख्या

18 से 30 126136

30 से 45 314013

45 से 60 2754275

60 से अधिक 1690109

टीकाकरण से जुड़ी ये जानकारी

वर्ग लक्ष्य अब तक

स्वास्थ्य कर्मी डोज-1 339732 300390

स्वास्थ्य कर्मी डोज-2 339732 210277

फ्रंट लाइन वकर्स डोज-1 293040 280185

फ्रंट लाइन वकर्स डोज-2 293040 167674

वरिष्ठ नागरिक डोज-1 5866599 4295446

वरिष्ठ नागरिक डोज-2 5866599 366410

ज्यादा संक्रमण वाले जिलों में टीकाकरण

चरण रायपुर बिलासपुर दुर्ग जांजगीर कोरबा महसमुंद रायगढ़ राजनांदगांव

प्रथम 360277 326218 346433 264384 263244 234210 355218 293532

द्वितीय 83153 45769 68645 34453 32757 35125 61873 31216

Exit mobile version