Site icon

Rajnandgaon : 200 बच्चों को मिले नए कपड़े और स्कूल बैग

final logo copy

राजनांदगांव . जब समाज में कुछ लोग बिना किसी स्वार्थ के सिर्फ खुशियां बांटने के लिए काम करते हैं, तो यकीनन बदलाव आता है। ऐसा ही एक उदाहरण पेश किया है स्वामी विवेकानंद युवा जागृति मंच ने, जो पिछले 15 वर्षों से लगातार सार्थक दिवाली मनाकर जरूरतमंद बच्चों की जिंदगी में रोशनी भरने का काम कर रही है।प्रदेश अध्यक्ष जीवन साहू ने बताया कि मंच की शुरुआत 2010 में हुई थी, और तभी से समाजसेवा को समर्पित कई गतिविधियां लगातार की जा रही हैं, जिनमें नशामुक्ति अभियान, मातृ-पितृ पूजन जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं।

इन नन्हे चेहरों की मुस्कान ही हमारी असली दिवाली है…

इस अभियान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि संस्था ने कभी भी किसी से चंदा या बाहरी मदद नहीं ली। सभी सदस्य अपनी पॉकेट मनी से जरूरतमंद बच्चों की सहायता करते हैं। यह दीपावली उनके लिए एक सेवा पर्व होती है, न कि दिखावे का त्योहार।

इन सदस्यों का रहा विशेष योगदान

इस नेक कार्य में हर साल योगदान देने वालों में जीवन साहू (प्रदेश अध्यक्ष), संजय शर्मा, रितेश यादव, एसके देवांगन, पंकज झा, देवश्री चावड़ा, आदित्य पराते, गोलू देवांगन, शिवा देवांगन, उत्तम साहू, उदित नारायण, अरुण मानिकपुरी, तुमन, शत्रुघ्न साहू, अभिषेक गिरपुंजे, भरत देवांगन और अन्य सक्रिय सदस्य शामिल हैं। इस तरह की पहल समाज में इंसानियत और संवेदनशीलता की लौ जलाए रखने का काम करती हैं। स्वामी विवेकानंद युवा जागृति मंच की यह सोच न सिर्फ प्रेरणादायक है, बल्कि यह भी बताती है कि छोटे स्तर पर शुरू हुई कोशिशें भी बड़े बदलाव ला सकती हैं।

Exit mobile version