Site icon

राजनांदगांव : मुस्कान का सिंधी समाज ने किया सम्मान

MUSKAN RUCHANDANI

राजनांदगांव। शहर के हेमू कॉलोनी नगर लालबाग सिंधु भवन में सिंधी पंचायत के द्वारा छात्रों को प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया, जिसमें प्रसिद्ध व्यवसायी एवं प्रतिष्ठित नागरिक रामरूचंदानी की सुपुत्री मुस्कान रुचंदानी को 1100/८०० अंकों के साथ छत्तीसगढ़ में बीएएमएस की परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। मुस्कान रुचंदानी प्रारंभ से ही होनहार छात्र रही हैं, जिसने पहली कक्षा से 12वीं कक्षा तक प्रथम स्थान प्राप्त किया और सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल एवं सिंधी समाज का नाम रोशन किया है। उसने भविष्य में एमडी करने की इच्छा जाहिर की है। सिंधी पंचायत एवं झूलेलाल नगर की अध्यक्ष मनु माल मोटवानी एवं ब्रह्मानंद बजाज ने मुस्कान को शुभकामनाएं दी है। यह जानकारी पूज्य सिंधी पंचायत के उपाध्यक्ष चंदन रूचंदानी ने दी है।

Exit mobile version