Site icon

मध्य प्रदेश में हज 2026 के लिए महिला महरम कोटे में 500 सीटें जारी

hajj_A_87_2.jpg

भोपाल 

मप्र सहित देश भर से 500 महिलाएं अगले साल महरम कोटे से हज के मुकद्दस सफर पर जाएंगी। इसके लिए ऑन लाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तय की गई है। इस संबंध में केंद्रीय हज कमेटी द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 

इस सुविधा के लिए वे ही महिलाएं आवेदन के लिए पात्र होंगी, जिनके परिजन में से पहले किसी का हज यात्रा के लिए चयन हो चुका है। अब उन महिलाओं के पास पोर्ट भी बन गए हैं। आवेदन हज कमेटी की वेबसाइट पर किए जा सकेंगे। इसके लिए 2026 दिसंबर तक का वेलिड पासपोर्ट अनिवार्य है। आवेदन अधिक आने पर हज कमेटी द्वारा कुर्रा निकाला जाएगा।

 

Exit mobile version