Site icon

CG : पुलिस ने छापा मारी पटाखों की दुकान में…

patka

बालोद । जिले में बिना लाइसेंस पटाखे बेचने वाले एक दुकानदार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से बड़ी मात्रा में पटाखे बेच रहा है। इसके बाद पुलिस ने गांव मालीघोरी (कलकसा) में छापा मारा। पुलिस ने बताया कि गांव कलकसा निवासी गोपीराम ठाकुर (32 वर्ष) अपने घर के सामने आम जगह पर पटाखों की दुकान लगाए था।

वह बिना किसी लाइसेंस और सुरक्षा इंतजाम के खुले में पटाखे बेच रहा था। पुलिस ने मौके से स्टैंडर चकरी, स्काई शॉट, टाइगर बम, फूलझड़ी, ड्रैगन बम, माचिस पटाखा, हेलीकॉप्टर पटाखा, शिम्बा बम, ​​​​​​​लड्ड सहित 23 तरह के पटाखों के पैकेट जब्त किए, जिनकी कीमत 10,375 रुपये है। पुलिस ने बताया कि गोपीराम के पास पटाखा बेचने का कोई लाइसेंस नहीं था। इसलिए उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 288 और विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख), (1)(ख) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Exit mobile version