Site icon

मुंगेली : गरीबी रेखा श्रेणी के राशन कार्ड धारको को माह जून मे भी दिया जाएगा निःशुल्क चावल

61

नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रबंधन के अंतर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अन्योदय , प्राथमिकता , निः शक्तजन , एकल निराश्रित एवं अन्नपूर्णा श्रेणी के राशन कार्ड धारकों को अप्रैल एवं मई की भांति माह जून का भी चावल निःशुल्क दिया जाएगा। कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने जिले के सभी 368 शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालको को अन्त्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित, अन्नपूर्णा एवं निशक्तजन राशन कार्ड धारकों को अप्रैल एवं मई की भांति माह जून मे भी  निःशुल्क चावल वितरण करने के निर्देश दिये है। उन्होने राशन कार्ड धारकों को माह जून का  चावल वितरण की जानकारी ग्राम पंचायतो में मुनादी करा कर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये है।

Exit mobile version