Site icon

छत्‍तीसगढ़ में 440 हीरा बरामद, दो तस्‍कर हिरासत में

16

रायपुर।  छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में 440 हीरा बरामद किया गया है। तस्‍करी के लिए इसे लाया गया था। पुलिस को इसकी भनक लगते ही घेराबंदी की। काफी मशक्‍कत के बाद पुलिस ने दो तस्‍कर को दबोच लिया है। तस्‍करों से पूछताछ जारी है। फ‍िलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पूछताछ के बाद ही हीरे से जुड़े राज खुल सकेंगे। सूचना के आधार पर फिंगेश्वरर पुलिस ने हीरा तस्‍कर को हिरासत में लिया है।

बता दें कि सितंबर 2020 में भी गरियाबंद से ही हीरा तस्‍कर पकड़े गए थे। हीरा खदान क्षेत्र पायलीखंड से हीरे की तस्करी कर ओडिशा राज्य के सीनापाली जा रहे एक अंतरराज्यीय तस्कर को पुलिस ने 171 नग हीरा पत्थर के साथ गिरफ्तार किया था। मुखबिर की सूचना पर हुई इस कार्रवाई में देवभोग पुलिस ने ओडिशा सीमा से लगे ग्राम कैटपदर के पास नाकाबंदी कर आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की थी। हीरे की कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई थी।

Exit mobile version