Site icon

Rajnandgaon : भगत युवा संगठन दीपावली पर्व को खास अंदाज़ में मनाया…

final-logo-copy.web

तुमड़ीबोड़, गांव में सामाजिक सौहार्द्र और एकता का प्रतीक बन चुका भगत युवा संगठन इस वर्ष भी दीपावली पर्व को खास अंदाज़ में मनाया।

संगठन द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन भगत भवन में किया गया। जिसमें गांव के सभी वरिष्ठजन जनप्रतिनिधि सरपंच जनपद सदस्य और थाना प्रभारी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में दीपावली मिलन के साथ.साथ पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ के प्रभारी दिलीप पटेल का विशेष स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य सरिता साहूए सरपंच भुनेश्वरी रोहित साहू मदन साहू थाना प्रभारी दिलीप पटेल पूर्व सैनिक तोप सिंह साहूए डॉ विद्या विलास श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

Exit mobile version